फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   3.81 करोड़ से शहर में बनेंगी सड़क और गलियां

3.81 करोड़ से शहर में बनेंगी सड़क और गलियां

Wed, 28 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
3.81 करोड़ से शहर में बनेंगी सड़क और  गलियां
फिरोजाबाद। नगर निगम सीमा के अंतर्गत तेजी से विकास होगा। मंडलायुक्त से करोड़ों के बजट से विकास कार्य प्रारंभ कराने के लिए हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


नगर निगम में पहले बोर्ड का गठन हो चुका है। नगर निगम चुनाव होने के बाद जनता में आस जगी है कि सालों से कच्ची गलियों में जलभराव, गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। महापौर नूतन राठौर ने जनता व क्षेत्रीय पार्षदों की मांग को देखते हुए शहर में कई स्थानों पर विकास कार्य शुरू कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए थे, जिन्हें मंडलायुक्त से हरी झंडी मिल गई है।

नगर निगम द्वारा शहर में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 3.81 करोड़ की धनराशि एक दर्जन से अधिक स्थलों पर निर्माण कार्य कराने की पूरी तैयारी कर ली है। निर्माण कार्य कराने के लिए ई-टेंडर के जरिए ठेकेदारों ने निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही प्रस्तावित स्थलों पर कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन


मोहल्ला सती नगर में रामनिवास के मकान से ऊदल सिंह महाविद्यालय तक, मोहल्ला शांतीनगर में तिलक सिंह के पिंकी के मकान तक, राठौर नगर में नलकूप से महीलाल के मकान तक, किशन नगर हजीरा में आकाश की दुकान से लेडी फातिमा स्कूल तक व लिंक गलियों का निर्माण, मथुरा नगर में सर्विस रोड पर बिजलीघर से जनसुविधा केंद्र तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कृष्णा नगर में पुलिया से बंबा बाईपास तक, आसफाबाद फाटक से माता प्रसाद कलावती स्कूल तक, कन्हैया नगर में भीकम सिंह के मकान से पैमेश्वर गेट तक, आनंदीपुरम में कच्ची गलियों का निर्माण, छारबाग व गुरुनगर में गलियों का निर्माण, नया रसूलपुर में लिंक गलियों का निर्माण, कोटला चुंगी से बंबा बाईपास तक रैपुरा रोड पर साइट पटरी निर्माण, जैन नगर में इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed