फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हादसे में बाइक सवार की मौत पर हंगामा, पुलिस से हाथापाई

हादसे में बाइक सवार की मौत पर हंगामा, पुलिस से हाथापाई

Sun, 11 Mar 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत पर हंगामा, पुलिस से हाथापाई
accident
जसराना। जसराना घिरोर मार्ग पर स्थित नगला अमर सिंह एवं कुशियारी के मध्य बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव ले जाने को एंबुलेंस बुलाई तो ग्रामीण उसी पर लटक गए। पुलिस ने शव को हटवाया तो ग्रामीणों ने रोड दोबारा जाम कर दिया। जबरन शव उठाने पर पुलिस से हाथापाई हो गई। जाम की सूचना मिलते ही सीओ जसराना पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोर्स को देखते ही ग्रामीण मौके से भाग गए।
विज्ञापन


मैनपुरी थाना करहल के गोकुलपुर तिलियानी नबाब खेड़ा निवासी राजन सिंह (45) पुत्र सूरतराम, श्रीओम व एक अन्य साथी के साथ थाना जसराना गांव नगला अमर सिंह निवासी सुरेश की मां के तेरहवीं के संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे नगला अमर सिंह एवं कुशियारी के मध्य पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी जसराना की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार राजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही नगला अमर सिंह व नगला गोकुल की भीड़ मौके पर पहुंची। इधर हादसे की सूचना पर एसएचओ ऊदल सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शव को एंबुलेंस में रखवाने का प्रयास किया तो लोगों ने विरोध किया। कई लोग एंबुलेंस पर लटक गए लेकिन शव को पुलिस ने वहां से हटवा दिया। बताते हैं कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से अभद्रता तक कर दी। शव के चले जाने के बाद ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। सीओ ने समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। लेकिन पुलिस के मौके से जाते ही ग्रामीणों ने दोबारा से जाम लगा दिया। जाम से वाहनों की कतार लग गई।


पुलिस ने हादसा करने वाली कार को पकड़ लिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही सीओ जसराना प्रेम प्रकाश, एसएचओ जसराना, एका, खैरगढ़ एवं फरिहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो जाम लगाने वाले भाग गए। कुछ युवकों को पुलिस ने दौड़ा दिया। फोर्स मौके पर काफी देर तक कैंप किए रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed