{"_id":"5a8715654f1c1b28428b5b88","slug":"91518802277-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटवारे के विवाद में भाई-भाभी को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटवारे के विवाद में भाई-भाभी को पीटकर किया घायल
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बटवारे के विवाद को लेकर दबंग ने भाई और भाभी के साथ लाठी डंडो से पीटकर करते हुए उन्हें घायल कर दिया। जबकि दूसरी घटना में खेत में पानी लगाने को लेकर किसान के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला निवरिया निवासी संतोष का उसके भाई राजेंद्र से बटवारे का विवाद चल रहा है। उसी को लेकर शुक्रवार सुबह को दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। आरोप है उसी समय राजेंद्र ने अपने घर के अन्य लोगों की मदद से भाई संतोष और उसकी पत्नी धनदेवी के साथ लाठी डंडों से मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही दूसरी तरफ इसी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी किसान सुनहरी लाल पुत्र वीधेराम के साथ ग्राम प्रधान के बेटे कौशल पुत्र वीरेंद्र ने खेत में पानी लगाने को लेकर मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। उसे परिवारीजनों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।