{"_id":"5a86eed74f1c1ba5268ba6ee","slug":"91518792407-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के बजट में मथुरा का रखा गया खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के बजट में मथुरा का रखा गया खास ख्याल
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश सरकार के दूसरे बजट में श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा का खास ख्याल रखा गया है। तीर्थों के विकास के लिए 100 करोड़ का बजट है जबकि होली के लिए पांच करोड़। मथुरा में चार आयुर्वेदिक अस्पताल भी खोले जाने हैं। कान्हा गोशाला बेसहारा पशु आश्रय योजना में भी मथुरा की गोशालाओं का कल्याण होगा।
प्रदेश सरकार की ओर से गठित ब्रज तीर्थ विकास परिषद को प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये दिए हैं। इस बजट से ब्रज 84 कोस परिक्रमा के साथ ही सभी तीर्थों का विकास कराया जाएगा। वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव में विकास कार्य होंगे। प्रदेश के सात जिलों में अमृत योजना है जिसमें मथुरा भी आता है।
सरकार ने अमृत योजना के लिए भी बजट की व्यवस्था की है। अमृत योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण होगा और सीवर लाइन तैयार की जाएगी। चार आयुर्वेदिक अस्पताल भी खोले जाने हैं। राया, कोसीकलां, वृंदावन और गोवर्धन में अस्पताल खोले जाने हैं। कान्हा गोशाला बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत भी मथुरा को शामिल किया गया है। मथुरा में पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे तब भी उन्होंने गोशालाओं के लिए बजट देने को कहा था। मथुरा में जिला स्तर की भी एक गोशाला खोली जाएगी। इसके लिए भी बजट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
मथुरा को विशेष पैकेज दिया मुख्यमंत्री ने: श्रीकांत शर्मा
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मथुरा के विकास को खास पैकेज दिया है। ब्रज के तीर्थस्थल का विकास कराया जा सकेगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री से मांग की गई थी।
गोशालाओं को भी बजट जारी किया जा रहा है। इससे गोशालाओं का भी विकास हो सकेगा। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मथुरा का विकास सरकार की प्राथमिकता में है।