{"_id":"5a774cb04f1c1bd34b8b6cc0","slug":"91517767856-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की प्रगति पर प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की प्रगति पर प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
toilet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन को भी नगर निगम प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। यही कारण है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की गति धीमी होने पर प्रमुख सचिव नगर विकास ने नाराजगी जाहिर की है।
फिरोजाबाद नगर निगम को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 8858 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष नगर निगम द्वारा 40 प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा नहीं किया जा सका। नगर निगम द्वारा 8858 के सापेक्ष 4047 को प्रथम किश्त जारी की गई है, जबकि 2325 को द्वितीय किश्त का वितरण किया गया है।
प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह द्वारा सभी निकायों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा की गई। इसमें शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने समस्त नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लक्ष्य के सापेक्ष व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में तेजी लायें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के शौचालयों में टायल्स लगाने व स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रगति से नाखुश डीपीआरओ ने जिले के सभी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) को नोटिस जारी किए हैं।
आगामी आठ फरवरी तक जिले के ग्रामीण इलाकों के लगभग 2025 परिषदीय स्कूलों के शौचालयों व शिक्षण कक्षों में टायल्स लगाए जाने हैं लेकिन वर्तमान स्थिति में अधिकांश स्कूलों में कार्य शुरू नहीं हो सका है। ं स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रतिदिन एक सौ शौचालय निर्माण संबंधी निर्देशों के अनुपालन में कोताही पर गुस्साए डीपीआरओ ने जिले के सभी नौ ब्लाकों एका, अरांव, नारखी, शिकोहाबाद, हाथवंत, जसराना, टूण्डला के अतिरिक्त मदनपुर व फिरोजाबाद के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किए हैं। गत तीन फरवरी को जारी नोटिस में निर्धारित तिथि तक कार्यपूर्ति नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही गई है।