फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आरसीएस स्कूल प्रबंधक और शिक्षकों ने दी श्रद्घांजलि

आरसीएस स्कूल प्रबंधक और शिक्षकों ने दी श्रद्घांजलि

Mon, 08 Jan 2018 08:49 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
आरसीएस स्कूल प्रबंधक और शिक्षकों ने दी श्रद्घांजलि
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। रविवार को सिरसागंज क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में मोहल्ला शंभूनगर स्थिति आरसीएस स्कूल के दो होनहार छात्रों और उनके पिता की मौत से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को स्कूल खुलते ही छात्रों ने दोनों भाइयों को श्रृद्धांजलि दी और स्कूल में अवकाश कर दिया। इसके बाद प्रबंधक और शिक्षक छात्रों के पैत्रिक गांव नगला फूसे पहुंचे और अंत्येष्टि में शामिल हुए।
विज्ञापन


मैनपुरी के गांव नगला फूसे निवासी मनोज कुमार अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए शिकोहाबाद में किराये के मकान में रह कर आरसीएस स्कूल में पढ़ा रहे थे। शीतकालीन छुट्टी होने से परिवार गांव चला गया था। रविवार दोपहर मनोज अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ शिकोहाबाद आते वक्त सोथरा चौराहे के पास हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन


मनोज और उनके दो पुत्र हिमांशू और आरुष उर्फ प्रांशू की मौत हो गई, जबकि बेटी ईशा और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल परिवार शोक में डूब गया। सोमवार सुबह स्कूल समय पर खुला और प्रार्थना में मृत छात्रों और उनके पिता की आत्मा की शांति और घायल मां व बहन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इसके बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया। विद्यालय प्रबंधक श्रीनिवास यादव शिक्षकों के साथ छात्रों के घर मैनपुरी गए और श्रृद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीएस स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा देवी से जब छात्र हिमांशु और आरुष के बारे में जानकारी की तो गई वे भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि हिमांशु कक्षा पांच का छात्र था। उसने हमेशा अपनी कक्षा में टॉप फाइव में स्थान रखा। बच्चों में संस्कार उसके पिता और मां ने कूट-कूट कर भरे थे।


स्कूल आते ही बच्चे पहले शिक्षकों के चरण स्पर्श करते और उसके बाद विद्यालय में पढ़ते। विद्यालय में उनकी शिकायत तक नहीं आई। सदैव अनुशासन में रह कर पढ़ते थे। आरुष छोटा होने के कारण नटखट था, लेकिन मृदुभाषी और सरल स्वभाव के बच्चे थे। उनकी मौत ने पूरे विद्यालय को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed