फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जागरुकता से मिलेगी शोषण से निजात

जागरुकता से मिलेगी शोषण से निजात

Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जागरुकता से मिलेगी शोषण से निजात
फिरोजाबाद। जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर फिरोजाबाद क्लब में 54वां उपभोक्ता सम्मेलन एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समिति द्वारा प्रकाशित द्वितीय स्मारिका उपभोक्ता शोषण से कैसे बचें के द्वितीय संस्कार का विमोचन हुआ।
विज्ञापन


शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष फोरम आरके मिश्र, भिंड के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. कुलदीप जैन, महापौर नूतन राठौर, पूर्व कुलपति डा. जीके अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, अशोक जैन ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने कहा कि आप हम सबको सरकार द्वारा बनाए कानून व लागू योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है। जब तक हम काूनन के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक हमको इनका लाभ नहीं मिल सकेगा। महामंत्री रामदास कुशवाहा ने 27 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि शहर की मेयर होने के नाते मेरी भी जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं को शोषण से बचाया जाए। जिनका शोषण हो रहा है, उनके लिए आवाज उठाएं। हमें पूरे शहर को कांच की चूड़ियों की तरह सुंदर बनाना है। आरके मिश्र ने कहा कि ग्राहकों को जागरूक होना अति आवश्यक है। जितेंद्र कुमार जैन ने कहा कि केंद्र सरकार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2017 शीघ्र पारित करने जा रही है।


इसमें जुर्माना व सजा का प्रावधान है। पूर्व कुलपति डा. जीके अग्रवाल ने कहा कि जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति एकमात्र ऐसी संस्था है, जिसने उपभोक्तओं को जागरूक करने का कार्य किया है। समिति द्वारा राजकुमार जैन को उप्र जैन रत्न, डा. कुलदीप जैन को न्याय दिवाकर, आरके मिश्र को न्याय दिवाकर, महापौर नूतन राठौर को नारी रत्न, विनोद कुमार जैन को उप्र रत्न, पूर्व कुलपति जीके अग्रवाल को विद्यारत्न की मानक उपाधि से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed