फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   माइनर की पटरी टूटने से डूबी सैकड़ों बीघा फसल

माइनर की पटरी टूटने से डूबी सैकड़ों बीघा फसल

Thu, 21 Dec 2017 07:37 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
माइनर की पटरी टूटने से डूबी सैकड़ों बीघा फसल
खेतों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
मांट (मथुरा)। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल से आस लगाए बैठे किसानों की उम्मीदों पर बुधवार रात माइनर की पटरी टूटने से पानी फिर गया है। पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


मांट ब्रांच गंग नहर से निकली खुर्रम माइनर बुधवार रात ओवरफ्लो होकर गांव उमरारा के निकट दो स्थानों पर पटरी टूट गई। इससे माइनर का पानी गांव नगला केहरिया, उमरारा एवं हुलासी गढ़ी के किसानों के खेतों में पानी भर गया। गांव के प्रेम कुमार, भूरी सिंह, सतीश सिंह, रामवीर, बाबू लाल, कुंवरपाल, ब्रह्मबीर सिंह, राजन, रेशम सिंह, सुग्रीव, करुआ, धन्नो, पूरन, रज्जो, मेघश्याम, सुरेश सिंह एवं बनबारी लाल सहित कई किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसानों ने नहर से माइनर में आ रहे पानी को बंद कराने के लिए मशक्कत शुरू कर दी, लेकिन नहर में माइनर के लिए गेट न होने से पानी का बहाव कम नहीं हुआ। इसके बाद जेसीबी की मदद से टूटी पटरी को बामुश्किल दुरुस्त कराया गया। पीड़ित किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर फसल नुकसान का मुआवजा एवं माइनर का गेट लगवाने की मांग की है। एसडीएम वरुण पांडेय ने बताया कि लेखपाल को भेज कर नुकसान का मुआयना कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed