{"_id":"5a32be274f1c1b502b8b4801","slug":"91513274919-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की टीम ने किया स्वास्\nथ्य कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की टीम ने किया स्वास् थ्य कर्मियों का प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सचिव के निर्देशन में आई नेशनल सफाई कर्मचारी फाईनेंस एंड डवलपमेंट क ॉरपोरेशन की टीम ने जिले भर के सफाई कर्मियों का स्वस्थ्य परीक्षण कर उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति की समीक्षा की। मंत्रालय सचिव के. लथा कृष्णन राव ने खामी मिलने पर संबंधित विभागाध्यक्षों को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
गुरूवार को रसूलपुर स्थित डाकबंगला में आयोजित शिवर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सचिव के.लथा कृष्णन राव ने अधिकारियों को कार्य क्षेत्र में सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा। सिलीगुडी नगर निगम के स्वच्छता मॉडल की तर्ज पर सफाई तंत्र विकसित करने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए।
उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ और रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में 69 मैन्युअल स्कैवेन्जर चयनित हुए थे। जिनमे केवल 44 लाभान्वित हुए हैं। मंत्रालय सचिव ने सफाई कर्मियों के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर ध्यान देने की बात कही। मौजूद अधिकारियों को सचेत करते हुए उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कॉरपोरेशन के साथ आई महावीर इंटरनेशनल के मानव सेवा प्रकल्प दिल्ली एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में लगभग 527 सफाई कर्मचारियों का परीक्षण कर जरूरी परामर्श दिए। 198 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। 31 पिछडे़े वर्ग के लोगो़ं का ऋण एवं प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया गया।
निगम क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे सफाई कर्मियों के बारे में जानकारी देते हुए अनुराग बाल्मीकि ने निगम प्रशासन की शिकायत की तो सचिव मंत्रालय ने नगर आयुक्त को सफाई कार्य मेें मशीनों का प्रयोग करने और अपरिहार्य स्थिति में नाले और गटर की सफाई करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन, सेफ्टी मास्क दपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्रालय सचिव ने उद्योगपतियों से वार्ता कर ग्लास इंडस्ट्रीज में स्वरोजगार की संभावनाओं पर मंथन किया। कार्यक्त्रस्म में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम के के.नरायन, श्याम कपूर एमडी राष्ट्रीय अनुुसूचित जाति वित्त विकास निगम, मंत्रालय के संयुक्त सचिव बीएल मीणा, सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम प्रशासन उदय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा शंकर तिवारी, सीएमओ एसके दीक्षित एवं जिला स्तरीय अधिकारी रहे।