{"_id":"5a12e0e84f1c1bc45b8b74a6","slug":"91511186664-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस की चाय, 20 का पानी जंक्शन पर बड़ी बेईमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस की चाय, 20 का पानी जंक्शन पर बड़ी बेईमानी
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 10 रुपये की चाय। 20 का पानी। बिस्कुट का जो पैकेट सात रुपये का है उसे भी 10 से 12 में दे रहे हैं। रविवार की रात को एक पैसेंजर ने इसका विरोध किया तो वेंडरों ने उसे पीटकर सिर फोड़ दिया। जीआरपी ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
सुल्तानपुर निवासी शिवा साहनी मथुरा में रिफाइनरी ठेकेदार के यहां कर्मचारी है। शिवा साहनी रविवार रात्रि 11:30 बजे वैशाली एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए मथुरा जंक्शन पर पहुंचे। शिवा साहनी ने प्लेटफार्म दो स्थित दुकान पर चाय, बिस्कुट और पानी की बोतल खरीदी। दुकानदार ने चाय, बिस्कुट के सात की जगह 10, पानी के 15 की जगह 20 रुपये वसूले। शिवा साहनी ने इसका विरोध किया तो दुकानदार ने मारपीट कर डाली।
मारपीट में दुकानदार व उसके साथी अवैध वेंडरों ने शिवा साहनी का सिर डंडा मार कर फोड़ दिया। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शिवा साहनी के 15 टांके आए हैं। पुलिस हमलावर दुकानदार को पकड़कर थाने ले आई। शिवा साहनी का मेडिकल कराया और तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जीआरपी थाना प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि एक हमलावर को पकड़ा है।