{"_id":"5a006bf14f1c1bca678b9907","slug":"91509977073-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ के प्रत्याशी ने दाखिल नहीं किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ के प्रत्याशी ने दाखिल नहीं किया नामांकन
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आम आदमी पार्टी के घोषित मेयर प्रत्याशी सज्जन क्रांति सोमवार को नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचे। प्रत्याशी के अचानक बदले रुख के चलते पार्टी कार्यकर्ता सकते में आ गए। आननफानन में अब नए प्रत्याशी की तलाश की जा रही है।
पार्टी के जिला संयोजक अजय गौतम, मुख्य चुनाव प्रभारी डा. ललित मोहन शर्मा, चुनाव प्रभारी रवि प्रकाश भारद्वाज आदि ने मेयर प्रत्याशी के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए जाने की बात कही थी। सुबह अचानक प्रत्याशी सज्जन क्रांति ने नामांकन दाखिल करने से इंकार कर दिया। अपने प्रत्याशी के इस रुख से पार्टी सकते में आ गई। उन्हें समझाया भी गया, लेकिन उन्होंने दो टूक इंकार कर दिया। जिला संयोजक अजय गौतम ने बताया कि पार्टी के साथ धोखा हुआ है। इतने कम समय में नए प्रत्याशी की तलाश और सारी तैयारियां बेहद मुश्किल हैं, लेकिन हम फिर भी कोशिश कर रहे हैं।