{"_id":"59fb62064f1c1b59678b9348","slug":"91509646854-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवा कंपनी के प्रतिनिधि को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक दवा कंपनी के प्रतिनिधि को गोली मारी
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी।
थाना नारखी के गांव गढ़ी लोकी में दवा कंपनी के सेल्समैन को गोली मार दी। घायल सेल्समैन को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना के पीछे रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है। परिजनों ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।
थाना नारखी के गांव गढ़ी लोकी निवासी देवेंद्र (22) पुत्र डोरीलाल कीटनाशक दवा कंपनी में सेल्समैन का काम करता है। बुधवार को देर शाम वह खेतों पर गया था। वापस लौटने पर उसे गोली मार दी गई। देवेंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए।
घायल देवेंद्र को उपचार को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसको आगरा रेफर कर दिया। परिजनों की मानें तो देवेंद्र कीटनाशक दवा कंपनी में सेल्समैन पद पर काम करता है। गांव निवासी मुकेश के माध्यम से उसके सादाबाद के पूर्व प्रधान श्यामवीर एवं उसके भतीजे योगेश तथा एक अन्य पर सात लाख के करीब रुपया बकाया थे।
विज्ञापन
देवेंद्र पैसे का भुगतान किए जाने को दबाव बना रहा था। इसके चलते ही देवेंद्र को गोली मार दी। प्रभारी निरीक्षक नारखी एसपी सिंह ने बताया कि युवक के गोली मारने के मामले में तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।