फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईवे से लेकर लिंक रोड पर घंटो लगा रहा जाम

हाईवे से लेकर लिंक रोड पर घंटो लगा रहा जाम

Tue, 31 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
हाईवे से लेकर लिंक रोड पर घंटो लगा रहा जाम
नौ घंटे जीटी रोड रहा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे - फोटो : Rupesh
एटा। मंगलवार को हाईवे से लेकर लिंक मार्गों तक पर जाम के हालात रहे। जाम से बचने के लिए लोगों को गली मोहल्ले से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से शहर में हर रोज चार-पांच घंटे तक जाम के हालात बन रहे हैं। मंगलवार दोपहर से जाम के हालात शहर में फिर से शुरू हो गए। दोपहर से लगे हाईवे के साथ ही लिंक मार्गों पर जाम के कारण लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हाईवे पर केवल एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी शहर के माया पैलेस चौराहा पर नजर आया। जबकि शेष जगहों पर होमगार्ड ही वाहनों का आवागमन देखते हुए नजर आए। जबकि अलीगंज तिराहे पर आधा दर्जन यातायात कर्मी जानवर वाले ट्रक रुकवाते हुए नजर आए। सूत्रों की माने तो सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को शहर से जानवर लेकर गुजरने वाले ट्रकों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन


इसे लेकर अधिकांश यातायात पुलिस शहर से बाहर अलीगंज तिराहे पर वाहनों को रोककर वसूली करते रहते हैं। पिछले दिनो इसकी तत्कालीन सीओ ने जांच भी कराई थी तो मामला ठीक पाया गया है। लेकिन उनके सर्किल बदलने के बाद जांच का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा गया। इसे लेकर फिर से ट्रैफिक पुलिस कर्मी उसी ढर्रे पर आकर शहर की यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे है। मंगलवार को हाईवे के साथ ही रेलवे रोड, शिकोहाबाद रोड, ठंडी सड़क तिराहा, आगरा रोड आदि मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed