फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला अस्पताल बदहाल, भटके मरीज

जिला अस्पताल बदहाल, भटके मरीज

Thu, 21 Sep 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल बदहाल, भटके मरीज
निरीक्षण करते सचिव
एटा। शुक्रवार को सचिव और जिले के नोडल अफसर चंद्रकांत जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं, लेकिन जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। गुरुवार को डाक्टरों के नहीं बैठने से मरीज भटकते नजर आए। वहीं मौसमी बीमारियों का कहर बरपने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ कक्ष और सर्जिकल विभाग खाली रहे। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक डाक्टरों का इंतजार कर मरीज आक्रोश जताते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

वहीं डाक्टरों के नहीं होने से गुरुवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। इस दौरान एक्सरे कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी और मरीज परेशान होते रहे। बताया जाता है कि डाक्टर के कोर्ट की तारीख में जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। इसके साथ ही वार्ड में गंदगी और अव्यवस्थाओं का आलम है। शुक्रवार को सचिव को जिला अस्पताल का निरीक्षण करना है, लेकिन निरीक्षण को लेकर कोई कवायद होती नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed