फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुखार से किशोरी की मौत, लोग सहमे

बुखार से किशोरी की मौत, लोग सहमे

Sat, 09 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बुखार से किशोरी की मौत, लोग सहमे
अस्पताल में भीड़ - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। जनपद में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। लगातार जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। इसके चलते मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार की रात अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



दो माह से जनपद में संक्रामक रोग हावी हैं। पेटदर्द, डायरिया के बाद बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 700 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। इसमें बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 300 से अधिक थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 70 मरीज भर्ती हुए, जिनमें से 40 मरीज बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव विरतिया निवासी 18 वर्षीय लता की शनिवार को मौत हो गई। जनपद में अब साधारण बुखार के साथ ही मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या भी दिखने लगी है। शनिवार को 70 से अधिक लोगों ने जिला अस्पताल में जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल में बेडों की संख्या कम चल रही है। मरीजों को जरा सा आराम मिलते ही अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन कोई बड़े इंतजाम नहीं कर पा रहा है।


सीएमएस डॉ एके उपाध्याय ने बताया कि जो सुविधाएं उपलब्ध हैं उनसे व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed