{"_id":"59763c7f4f1c1b262c8b45fe","slug":"91500920959-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव गुप्ता अपहरण मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव गुप्ता अपहरण मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ संजीव गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। उद्योगपति संजीव गुप्ता अपहरणकांड में नया मोड़ आ गया है। उद्योगपति की पत्नी की तहरीर पर टूंडला पुलिस ने सुहागनगर निवासी नीता पांडेय और उनके पति को नामजद करते हुए तीन लोगों पर शक जाहिर करते हुए फिरौती के लिए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। नीता पांडेय के पति प्रदीप पांडेय समाज कल्याण विभाग फिरोजाबाद में बाबू हैं और नीता पांडेय आरओ प्लांट चलाती हैं। संजीव गुप्ता से नीता पांडेय का पैसों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है।
अपहरणकर्ताओं ने उद्योगपति की रिहाई के लिए सौ करोड़ की फिरौती मांगी है। सोमवार को मामले में संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका गुप्ता ने टूंडला पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके पति 22 जुलाई को सागर रत्ना रेस्टोरेंट नेशनल हाईवे दो राजा का ताल से मीटिंग कर शाम को चले थे लेकिन घर नहीं आए। आखिरी बार उनके फोन नंबर 9837103431 पर शाम सात बजे पूरी रिंग गई। उसके बाद उनका फोन स्विच आफ या नोट रीचेबल आने लगा। इसके बाद भांजे विकल्प गुप्ता को जानकारी दी। विकल्प ने सीओ सिटी, सीओ टूंडला, एसपी सिटी, व एसएसपी को सूचित कर दिया। इसके उपरांत मुझे अपने पति के मोबाइल नंबर 9837103431 पर रात 01.43 बजे मैसेज आया अपना आदमी चाहिए तो सौ करोड़ अपुन को चाहिए। नहीं तो मौत। यहीं मैसेज दो बार आया। फिर यही मैसेज रात 1.44 पर व्हाट्सअप पर मेरे पति के मोबाइल नंबर से आया। दिनांक 23 जुलाई की रात एक और मैसेज व्हाट्सअप पर आ गया।
आगरा लेकर आना है नो चालाकी, नो पुलिस...
कितना इंतजाम हो गया। आगरा लेकर आना है नो चालाकी, नो पुलिस। संजीव गुप्ता की पत्नी ने बताया कि मैंने जवाब में अपने पति से बात करने का अनुरोध किया तो मैसेज आया कि बात भी हो जाएगी। कितना पैसा है तेरे पास। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए उपरोक्त मैसेज से अब स्पष्ट हो गया है कि मेरे पति संजीव गुप्ता का बदमाशों ने फिरौती के लिए अपहरण किया है। इसमें सौ करोड़ रुपये की मांग की गई है। मुझे शक हुआ है कि मेरे पति का नीता पांडेय उनके पति प्रदीप पांडेय निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण व अमित गुप्ता निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण द्वारा अन्य के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण किया और करवाया गया है। टूंडला पुलिस ने नीता पांडेय, प्रदीप पांडेय और अमित गुप्ता के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।