{"_id":"595688984f1c1b7c0c8b490a","slug":"91498843288-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खकरा नाले में पलटा ट्रेक्टर जिसके नीचे दबकर हुई दोनों किसानों की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उमस भरी गर्मी से राहत दिलाते हुए शुक्रवार को जमकर मेघ बरसे। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली तो वही एक घंटे तक हुई बरसात से किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। हालांकि तेज बरसात के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।
शुक्रवार की शाम काले बादल बारिश में बदल गए। शाम करीब चार बजे से शुरू हुई बरसात करीब एक घंटे जमकर हुई। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। सड़कों पर लोग पानी में भीगते नजर आए तो बच्चे भी सड़कों पर रेस लगा रहे थे। बरसात से हुए जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
लालपुर सहित कई कालोनियों में पानी घुस गया। बरसात के बाद महिला और बच्चों ने पानी निकाला। बारिश किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लेकर आई। किसान दिनेश कुमार और अखिलेश कुमार ने बताया कि यह बारिश खेती के लिए काफी अच्छी है।