{"_id":"593c30504f1c1b367a8b45f3","slug":"91497116752-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए निलंबित न किए तो 16 से हड़ताल करेंगे एबीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए निलंबित न किए तो 16 से हड़ताल करेंगे एबीएसए
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते एबीएसए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीएसए और एबीएसए के बीच चल रहे विवाद के चलते एबीएसए का प्रदेश स्तरीय संगठन भी आगे आया है। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोलकर निलंबन की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में 15 जून तक कार्रवाई न होने पर 16 जून से प्रदेश भर में कलमबंद हड़ताल कर राजकीय कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष डाक्टर वंदना सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मैनपुरी पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। कचहरी पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। बीएसए रामकरन यादव ने अपनी तैनाती के दौरान कई जिलों में नियम विरुद्ध कार्य किए गए हैं। मैनपुरी में नियम विरुद्ध शिक्षकों के स्थानांतरण, नियुक्तियां, विद्यालयों में विज्ञान किट आपूर्ति में अनियमितताएं की गई हैं। एबीएसए मैनपुरी भारती शाक्य का छह माह से उत्पीड़न किया जा रहा है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से भारती शाक्य अवसाद ग्रस्त होकर सैफई में भर्ती हैं। ज्ञापन में कहा है कि अगर 15 जून तक बीएसए को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज न की गई तो 16 जून से प्रदेश भर के एबीएसए कलमबंद हड़ताल कर राजकीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर एबीएसए एटा श्रीकांत पटेल, डा. नेम सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बताते चलें कि बरनाहल विकास खंड की एक शिक्षिका की डीएम से हुई शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए ने एबीएसए भारती शाक्य को जांच सौंपी थी। जांच के दौरान ही दोनों के बीच विवाद गहराया।
खंड शिक्षाधिकारियों ने बनाई दूरी
प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के आने की जानकारी होते ही जिले के कई एबीएसए कचहरी पहुंच गए। बीएसए के खिलाफ ज्ञापन देने की बात पर जिले के एबीएसए धीरे-धीरे वहां से खिसक लिए। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का कहना था कि इससे ज्यादा बीएसए का खौफ अधीनस्थों पर क्या हो सकता है कि वह ज्ञापन तक देने को तैयार नहीं हैं।