{"_id":"593adc0b4f1c1baa238b45b5","slug":"91497029643-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने ही किया था सुपारी किलर का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने ही किया था सुपारी किलर का कत्ल
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुपारी किलर की हत्या में पकड़े गए युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में आठ दिन पूर्व युवक की गला घोंटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी के साथी हैं। थाना पुलिस ने गुरुवार रात को गांव निवासी दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला है। हत्यारोपियों के मुताबिक कुछ समय पूर्व मृतक के साथ उन्हाेंने एक महिला की पांच लाख की सुपारी लेकर हत्या की थी। मृतक उन्हें उनका हिस्सा नहीं दे रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी।
गांव रठेरा निवासी विनय कुमार (22) का शव दो जून की सुबह गांव के समीप स्थित एक विद्यालय के पास खंदी में पड़ा मिला था। उसकी बाइक सड़क पर पड़ी थी। विनय की अंगौछा से गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई।
गुरुवार रात थाना पुलिस ने जवापुर नहर पुल के समीप गांव निवासी अजय उर्फ सिंटू यादव और लाला यादव को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या किए जाने बात भी स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व शैलेंद्र कुमार निवासी गांव लाठमपुर कटरा थाना नयागांव एटा के कहने पर उन्हाेंने विनय के साथ मिलकर एक महिला की हत्या की थी। मृतक विनय ने इस काम के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी ली थी।
विज्ञापन
तीनों ने एटा में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कमरे के कुंडे पर लटका दिया था। काम होने के बाद विनय अजय को नौ हजार और लाला यादव को 11 हजार रुपये दिए थे। 4.80 लाख रुपये उसने खुद रख लिए थे। कई बार कहने पर भी उसने बराबर की हिस्सेदारी नहीं की। इसी वजह से उन्होंने विनीता देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पीछे विनय की अंगौछा से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि मृतक व उसके दोनों साथी सुपारी किलर थे। विनय का लालच ही उसकी मौत की वजह बन गया। पकडे़ गए आरोपियों को चालान कर जेल भेजा गया है।