फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

Wed, 07 Jun 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाइन पार क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को शहर से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया। गहरे गड्ढों के कारण बारिश के दिनों में जलभराव होगा, जिससे लोगों का निकलना भी मुश्किल होगा।

स्टेशन रोड स्थित शहर के प्रमुख महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय के ठीक सामने से निकलने वाला मार्ग सीधे देव नगर, भीम नगर व सुहाग नगर चौराहा से हिमायूंपुर, नगला पचिया होते हुए रूपसपुर रेलवे फाटक की ओर निकल रहा है। 20 किलोमीटर लंबा मार्ग लाइन पार क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों के आने का प्रमुख मार्ग है। मगर इस मार्ग पर गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। महावीर नगर गली नंबर चार के सामने गहरा गड्ढा है। भीम नगर के पास सीबर लाइन डालने को खोदी सड़क को कई माह बीतने के बाद नहीं बनाया। लोगों कह रहे हैं कि सरकार 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर पाएगी कि नहीं।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख स्कूल
महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय, इंटर एवं मांटेसरी स्कूल के लिए छात्राएं इसी मार्ग से आते हैं। रॉयल सिटी स्कूल, शिशु भारती, ज्ञान लोक इंटर कालेज तथा श्रीकृष्ण गीता इंटर कालेज, श्यामादेवी इंटर कालेज के साथ कई कारखानों एवं चूड़ी गोदामों में काम करने वाले श्रमिक इसी मार्ग से शहर में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से जुड़े हैं यह गांव
नगला पचिया, ठार बाजिदपुर, गुदाऊं, जरौली खुर्द, हिरन गांव, आलमपुर जारखी, जलोपुरा, रूपसपुर, ढोलपुरा, अकबर पुर, नागऊ, दतौजी, कुर्रीकूपा, लतुर्रा, लांघी, धीरपुरा आदि गांव हो रहे हैं।
क्या कहते हैं बाशिंदे
देवनगर व भीमनगर रोड पिछले कई वर्षों से नहीं बनाया गया। पाइप लाइन डालने के ही नाम पर तो कभी सीबर लाइन के नाम पर सड़क को खोदा जाता है।
अजय सिंह भीमनगर
कई माह पूर्व सड़क को खोदकर डाल दिया। निगम एवं प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते।
गोपाल गुप्ता हिमायूंपुर
सड़क को गड्ढामुक्त करने की ओर निगम या पीडब्ल्यूडी विभाग का ध्यान ही नहीं है। नगला पचिया से ढोलपुरा की ओर मुड़ने पर गहरा गड्ढा है। हमेशा पानी भरता है। नगला पचिया मार्ग उखड़ा पड़ा है।
सतेंद्र सिंह यादव हिमायूंपुर
एक वर्ष पूर्व बनी थी सड़क
नगर निगम के एई (निर्माण) रमा शंकर राम एमजी कालेज से देव नगर, भीम नगर व हिमायूंपुर तक जाने वाला मार्ग करीब एक वर्ष पूर्व बनाया गया था। लेकिन जल निगम (जेडा झाल) की लाइन डालने के कारण खोदा था। कई बार सुधार को कहा है लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम शीघ्र समस्या का निदान कराएंगे।

चीफ इंजीनियर को नहीं जानकारी
नगर निगम निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन को तो शहर की सड़कों के बारे ें जानकारी ही नहीं। सड़क कब बनीं और गड्ढों को कब तक भरवाया जाएगा वह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed