फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   90 year old woman dies after drowning in pond in Mainpuri

मैनपुरी: तालाब में डूबकर 90 साल की बुजुर्ग महिला की मौत, पांच घंटे बाद निकाला जा सका शव

Mon, 06 Sep 2021 02:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 02:44 PM IST
सार

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव ऐमाहसन नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
90 year old woman dies after drowning in pond in Mainpuri
युवक के हाथों में बुजुर्ग महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव ऐमाहसन नगर में रविवार रात 90 साल की बुजुर्ग महिला तालाब में डूब गई। परिजनों के जागने पर इसका पता चला तो उनकी तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों ने पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


गांव एहमासन नगर निवासी सोनवती पत्नी जिलेदार सिंह उम्र 90 वर्ष बीमार रहती थीं। उनके पांच पुत्र हैं। सभी पुत्र अलग-अलग रहते हैं। सोनवती सबसे छोटे पुत्र बिजय कुमार के घर रहती थीं। विजय कुमार के घर के सामने तालाब है। रविवार रात करीब ढाई बजे सोनवती शौच के लिए घर से निकलीं। तभी तालाब डूब गईं। 
विज्ञापन


करीब तीन बजे परिजनों के जागने पर सोनवती चारपाई पर नहीं मिलीं। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने अनुमान लगाया कि तालाब में तो नहीं डूब गई। ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से वृद्धा का शव बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed