{"_id":"6135dbf28ebc3e137b642b1a","slug":"90-year-old-woman-dies-after-drowning-in-pond-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: तालाब में डूबकर 90 साल की बुजुर्ग महिला की मौत, पांच घंटे बाद निकाला जा सका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: तालाब में डूबकर 90 साल की बुजुर्ग महिला की मौत, पांच घंटे बाद निकाला जा सका शव
Mon, 06 Sep 2021 02:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:44 PM IST
सार
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव ऐमाहसन नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक के हाथों में बुजुर्ग महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव ऐमाहसन नगर में रविवार रात 90 साल की बुजुर्ग महिला तालाब में डूब गई। परिजनों के जागने पर इसका पता चला तो उनकी तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों ने पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव एहमासन नगर निवासी सोनवती पत्नी जिलेदार सिंह उम्र 90 वर्ष बीमार रहती थीं। उनके पांच पुत्र हैं। सभी पुत्र अलग-अलग रहते हैं। सोनवती सबसे छोटे पुत्र बिजय कुमार के घर रहती थीं। विजय कुमार के घर के सामने तालाब है। रविवार रात करीब ढाई बजे सोनवती शौच के लिए घर से निकलीं। तभी तालाब डूब गईं।
विज्ञापन
करीब तीन बजे परिजनों के जागने पर सोनवती चारपाई पर नहीं मिलीं। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने अनुमान लगाया कि तालाब में तो नहीं डूब गई। ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से वृद्धा का शव बरामद किया।
विज्ञापन