Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9 lakh people went without Ganga water on the day of Govardhan Puja

Agra News: गोवर्धन पूजा के दिन गंगाजल को तरसे 9 लाख लोग

Wed, 11 Nov 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
9 lakh people went without Ganga water on the day of Govardhan Puja
राधा नगर में टैंकर से पानी भरते लोग।
आगरा। गोवर्धन पूजा के दिन मंगलवार की सुबह शहर के 9 लाख से ज्यादा लोगों को पानी नहीं मिला। जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में गंगाजल नहीं पहुंच पाया। सिकंदरा का केवल एमबीबीआर प्लांट ही चलाया गया, जिसमें 72 एमएलडी यमुना जल की आपूर्ति आवास विकास, शाहगंज, केदार नगर क्षेत्र में हो पाई। बुलंदशहर के पालड़ा में अपर गंगा कैनाल के दिवाली पर शुरू होते ही इसमें शव बहकर आ गया, जिसे पालड़ा प्लांट के गेट बंद कर रोका गया। शव निकालने के कई घंटे बाद पालड़ा से आगरा के लिए आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से केवल गंगाजल की आपूर्ति आधे शहर के लिए होती है। ताजगंज, फतेहाबाद रोड, छीपीटोला, बालूगंज, जीवनी मंडी, काला महल, पीपल मंडी, रावतपाड़ा, मंटोला समेत पुराने शहर के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा के दिन सुबह आपूर्ति नहीं हुई। कई घरों में सुबह सूर्योदय से पहले स्याऊ का पूजन होता है, ऐसे में सुबह पानी न होने से उनके सामने संकट रहा। पड़ोसियों से अलसुबह सबमर्सिबल पंप चलवाकर उन्होंने पानी भरा।
विज्ञापन

इसी तरह सिकंदरा से 144 एमएलडी गंगाजल प्लांट बंद रहा। केवल 72 एमएलडी यमुना जल का शोधन ही एमबीबीआर प्लांट से किया जा सका, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में ही पानी पहुंचा। 75 फीसदी लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 दिन तक बंद रही अपर गंगा कैनाल

बुलंद शहर के पालड़ा से आगरा को 140 और मथुरा को 10 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है। सिंचाई विभाग ने हरिद्वार में वार्षिक सफाई कार्यक्रम के कारण 16 अक्तूबर से 22 दिनों तक नहर बंद रखी, जिस वजह से केवल मध्य गंगा कैनाल से पालड़ा को गंगाजल दिया गया। दिवाली की रात अपर गंगा कैनाल को शुरू किया गया, लेकिन शव बहकर आ जाने से सिंचाई विभाग ने गेट बंद करा दिए। इस वजह से मंगलवार सुबह की जलापूर्ति ठप रही।

- गोवर्धन पूजा के दिन ही पानी नहीं मिला। अचानक ही सप्लाई बंद कर दी गई। जलकल विभाग विकल्प तैयार करे। आपातकाल में जीवनी मंडी से यमुना जल का शोधन करने की व्यवस्था रखे।

रवि बिहारी माथुर, पार्षद, पीपलमंडी

- दिवाली की शाम को प्रेशर कम रहा और सुबह पानी मिला ही नहीं। हमारा कोई त्योहार ऐसा नहीं, जब जलापूर्ति बाधित न होती हो। कम से कम दो दिन की जरूरत का पानी स्टोर करने की सुविधा की जाए। - डॉ. आरके दीक्षित, ताजगंज

हमें पालड़ा से ही पानी नहीं मिला, जिस वजह से सिकंदरा और जीवनी मंडी में पानी का शोधन नहीं हो पाया। हमने शाम को आपूर्ति शुरू करा दी। बुधवार सुबह तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल

- पालड़ा में नहर से पानी शुरू किया गया तो शव बहकर आ गया, जिससे पानी रोकना पड़ा। पुलिस आने पर शव बाहर निकलवाया गया, तब गेट खोले गए। अब पानी की आपूर्ति सामान्य है। गौरव चौधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed