फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9 children won gold medals in the State Karate Championship

Agra News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 9 बच्चों ने जीते स्वर्ण पदक

Tue, 11 Nov 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
9 children won gold medals in the State Karate Championship
कराटे विजेता
आगरा। कानपुर में आयोजित हुई जयहिंद ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बाह के 9 बच्चों ने स्वर्ण और 8 बच्चों ने रजत पदक जीता। कोच खुशी यादव एवं गौरी सिंह को कराटे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतने पर समारोह में मिशन शक्ति के तहत सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। चैंपियनशिप में आगरा, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, झांसी, सहारनपुर, आजमगढ़ के 500 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। बाह की एक निजी अकादमी की कोच खुशी यादव, जरार की कोच सुहानी तोमर ने बताया कि बाह के प्रिंस, अंशुम, आदर्श प्रताप, वंशिका, तनिष्का सिंह, इशिका, अंशिका यादव, दीक्षा, श्रेया सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, अगस्ती सिसौदिया, आराध्या, अंशिका शर्मा, सविता, अभिनव, माधव बरुआ, सारस्वत, अंश को रजत पदक मिला। घर आने पर विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed