{"_id":"5cdaf491bdec220726686d33","slug":"81557853329-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं शून्य तो कहीं बच्चों की उपस्थित मिली कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं शून्य तो कहीं बच्चों की उपस्थित मिली कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। एबीआरसी व एनपीआरसी ने मंगलवार को विकास खंड के आधे से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं मिली। कहीं छात्रों की संख्या शून्य तो कहीं नामांकन के सापेक्ष उपस्थित कम मिली। इस दौरान 12 से अधिक विद्यालयों में ताला लटकता मिला।
मंगलवार को एसडीएम ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थित कम मिली थी। वहीं मिड-डे मील भी मानक के अनुरूप नहीं मिला था। इसी को लेकर उन्होंने विकास खंड के समस्त स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश एनपीआरीसी व एबीआरसी को दिए थे। बुधवार को एबीआरसी सत्य प्रकाश व एनपीआरसी संजीव दुबे, विजय शाक्य, विनय दीक्षित, चंद्र देव तिवारी, ग्रीस यादव, गौरव, राहुल आदि ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कैला में छात्र संख्या शून्य मिली। प्राथमिक विद्यालय आई आठ बजे बंद था। इसी तरह ससोता, दोशपुर, फरसौली, जूनियर हाई स्कूल कैल्ठा, विजयदेपुर, आदि में विद्यालय 8 बजे तक नहीं खुले थे। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सुमान, नकटई खुर्द में स्कूल खुला था पर छात्र नहीं थे। विद्यालयों की अचानक हुई चेकिंग से शिक्षकों में अफरा तफरी मची हुई है। वहीं एनपीआरसी व एबीआरसी ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
स्कूलों में पहुंचने लगी पाठ्य पुस्तकें
मंगलवार को एसडीएम ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल में बच्चों को नई पाठ्य पुस्तक न मिलने की शिकायत मिली थी। उन्होंने एनपीआरसी को दो दिन के अंदर पाठ्य पुस्तक स्कूलों में भेजने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सुबह से ही बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों की भीड़ जमा हो गई। एनपीआरसी ने छात्र संख्या के आधार पर पुस्तकों का वितरण किया।