फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मजदूरों को नहीं मिला काम, पिछड़ा मानव दिवस का लक्ष्य

मजदूरों को नहीं मिला काम, पिछड़ा मानव दिवस का लक्ष्य

Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों को नहीं मिला काम, पिछड़ा मानव दिवस का लक्ष्य
farmer shimla
एटा। मनरेगा मजदूरों को सौ दिन रोजगार दिलाने के दावे जिले में फेल होते नजर आ रहे हैं। जिलें में अप्रैल माह में श्रम बजट के तहत महज 52213 मानव दिवस ही सृजित किए जा सके हैं। इसे लेकर उपायुक्त मनरेगा ने नाराजगी जताते हुए अफसरों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में अप्रैल माह में मनरेगा के तहत 144380 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन जिले में महज 52213 ही मानव दिवस सृजित किए जा सके। जलेसर ब्लॉक में सबसे कम 419 मानव दिवस सृजित किए गए। इसके चलते मजदूरों को रोजगार देने के दावे फेल होते नजर आए। उपायुक्त मनरेगा पीसी यादव ने खंड विकास अधिकारियों और एपीओ को दिए निर्देशों में कहा है कि लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजित नहीं होने से साफ है कि योजना को लेकर गंभीरता बरती नहीं जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना के तहत प्रगति में इजाफा किया जाए।
विज्ञापन

ये है हाल
ब्लॉक लक्ष्य सृजित दिवस प्रतिशत
अलीगंज 23310 10957 47
अवागढ़ 13536 8632 63.77
जैथरा 16794 8914 53.08
जलेसर 14288 419 2.93
मारहरा 14789 1628 11.01
निधौलीकलां 17797 1421 7.98
सकीट 23061 11420 49.52
शीतलपुर 20805 8822 42.40
कुल 144380 52213 36.16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed