फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शाहजी मंदिर में आज खुलेगा प्रभु का वसंती कमरा, होंगे विशेष दर्शन

शाहजी मंदिर में आज खुलेगा प्रभु का वसंती कमरा, होंगे विशेष दर्शन

Sat, 09 Feb 2019 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
शाहजी मंदिर में आज खुलेगा प्रभु का वसंती कमरा, होंगे विशेष दर्शन
वृंदावन (मथुरा)। शाहजी मंदिर में विराजमान श्रीराधा-रमण लाल वसंती पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। प्रात: 9:5 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि शाम को 4:45 बजे से शाम नौ बजे तक भक्त ठाकुर जी के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। 11 फरवरी को शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक वसंती कमरे के दर्शन होंगेे। तैयारियों के तहत पूर्व संध्या तक कमरे की साज-सज्जा में कारीगर जुटे हुए थे।
विज्ञापन


कमरे में लगे विभिन्न रंगों के बेशकीमती झाड़-फनूसों, स्वर्णमयी दीवार, गोलाकार छत पर की गई पच्चीकारी, विभिन्न रंगों के दर्पण के बीच दूर-दराज से आए भक्त इस पल के साक्षी बनेंगे। बतादें कि टेढ़ा खंभा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध वृंदावन के शाहजी मंदिर का यह कमरा वर्ष में सिर्फ दो बार ही खुलता है।
विज्ञापन


प्रथम बार वसंत पंचमी पर दो दिन व दूसरी बार श्रावण मास में त्रयोदशी व चतुर्दशी के दिन ठाकुर जी इस कमरे में भक्तों को दर्शन देते हैं। कमरे की सजावट के प्रमुख आकर्षण प्राचीन झाड़-फनूसों व कांच आदि की साफ-सफाई का कार्य शनिवार शाम तक जारी रहा। व्यवस्थापक प्रशांत शाह ने बताया कि ठाकुर जी को वसंती पोशाक धारण कराने के साथ-साथ उनका शृंगार भी वासंतिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed