{"_id":"5c59943cbdec227376727c95","slug":"81549374524-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संदेश
विज्ञापन
छात्राएं।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। शहीद मेले में जीएसएम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र का नवनिर्माण विषय पर प्रस्तुतियां दीं गईं। छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया गया। जीएसएम महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज दुबे द्वारा सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा दहेज प्रथा, निरक्षरता हटाओ साक्षरता बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, जल सरंक्षण, महिला सशक्तिकरण से संबंधित नाटक, एकांकी व गीत प्रस्तुत किए।
राष्ट्रभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। मनोज दुबे ने कहा हमें समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाना होगा तभी हमारे देश और समाज का विकास का पहिया ठीक ढंग से घूमेगा। उन्होंने देश के शहीदों के नाम पर लगने वाले मेले को सराहनीय प्रयास बताया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. क्षमा सिंह, वंदना सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. करुणेश पाठक, अवधेश चतुर्वेदी, संजीव दुबे, राजीव दुबे मौजूद रहे। संचालन मुनेंद्र सिंह व कौशलेंद्र सिंह ने किया।