फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रियंका गांधी के महासचिव बनने से कांग्रेस को होगा लाभ

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने से कांग्रेस को होगा लाभ

Thu, 24 Jan 2019 10:50 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के महासचिव बनने से कांग्रेस को होगा लाभ
priyanka gandhi - फोटो : pti
कासगंज। प्रियंका गांधी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाने से कांग्रेसियों खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरित की।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को नई दिशा मिलेगी। सिंधिया का प्रदेश में सक्रिय रूप से आने से युवाओं को मार्ग दर्शन मिलेगा। सत्य प्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह राणा, मनोज पांडेय ने कहा कि इसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। पार्टी को चुनाव में जीत मिलेगी। झम्मन सिंह लोधी, राजीव चौहान, राजकपूर बाल्मीकि, देवी प्रसाद, शशीबाला गुप्ता, सुवोध शर्मा, इंद्रा गौड़, चंद्रपाल सोलंकी, श्याम बाबू चंचल, विजय चौहान, कबीर प्रताप सिंह, महेंद्र सिन्हा, सचिन चौहान, योगेश मिश्रा, विनय तोमर, अमर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस विधि विभाग ने न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। पीसी मिश्रा, देव प्रकाश अग्रवाल, प्रकाश वीर सिंह सोलंकी, मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, उपेंद्र मिश्रा, धर्मेश शर्मा, धर्मेंद्र सिसौदिया, सुरेंद्र शर्मा, दुष्यंत गौतम, मधुरनाथ गौड़, सुधांशु शर्मा, मयंक मिश्रा, तरुण राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed