फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भगवान आदिनाथ का 108 कलशों से किया महामस्तिकाभिषेक

भगवान आदिनाथ का 108 कलशों से किया महामस्तिकाभिषेक

Tue, 01 Jan 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
भगवान आदिनाथ का 108 कलशों से किया  महामस्तिकाभिषेक
फिरोजाबाद। नव वर्ष के उपलक्ष्य में जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ का जन्म-तप कल्याणक को आनंद महोत्सव के रूप में मनाया गया। भगवान आदिनाथ, चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ का 108 कलशों से महामस्तिकाभिषेक किया गया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के अलावा मैनपुरी, टूंडला सहित आसपास क्षेत्रों से भक्त बसों से द्वार पहुंचे। सर्वप्रथम मंदिर में श्रीजी की शांतिधारा की गई। भगवान चंद्रप्रभु, पार्श्वनाथ की शांतिधारा का सौभाग्य प्रवीन जैन को मिला। 108 कलशों से भगवान आदिनाथ भगवान चंद्रप्रभु, पार्श्वनाथ का महामस्तिकाभिषेक किया।
विज्ञापन


पहला कलश से अभिषेक दिनेशचंद्र जैन और दूसरे कलश से सोमकुमार जैन ने महामस्तिकाभिषेक किया। भगवान चंद्रप्रभु विधान का आयोजन किया गया। विधानाचार्य पांडेय ऋषभ शास्त्री ने मंत्र पढ़कर विधान कराया। भक्तों ने भी मंत्रोच्चारण कर श्रीजी के समक्ष आहुतियां दीं। सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान अरुण जैन ललितेश जैन, वीरेंद्र जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed