{"_id":"5bd5ccd7bdec2269c41f49b2","slug":"81540738263-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में गोविंद ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में गोविंद ने जीता सोना
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
गोविंद सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हरियाणा के नारनौल में पंचायती युवा क्रीड़ा एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओपन राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 55 किग्रा भार वर्ग में मथुरा के गोविंद सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब वह 10 से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाली जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शहर के आनंद नगर निवासी गोविंद सिंह ने स्नेच इवेंट में 92 किलो व क्लीन एंड जर्क इवेंट में 119 किलो भार उठाकर यह पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 211 किलो भार उठाया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व कोच गुरमीत सिंह, मनीष भान सिंह, सीतराम गुप्ता, सोनू चौधरी, योगेश चौधरी, प्रियांशी आदि को दिया है। गोविंद फिलहाल बीएसएफ कैंप गुजरात में वहां की वेटलिफ्टिंग टीम के साथ तैयारियों में लगे हैं। उनका सपना राष्ट्र मंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतना है।
नेपाल मेें भारत को दिलाए थे दो गोल्ड
गोविंद सिंह ने नेपाल में जून-2018 में हुई इंडो नेपाल इंटरनेशनल गेम्स में भारत की ओर से खेलते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। उन्हें यह पदक वेटलिफ्टिंग में 195 किग्रा भार उठाने जबकि पावर लिफ्टिंग में 405 किग्रा भार उठाने पर मिले थे।