{"_id":"5bc76d49bdec22699917649d","slug":"81539796297-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में होगी गोल्ड लोन घोटाले की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में होगी गोल्ड लोन घोटाले की सुनवाई
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
केनरा बैंक सिढ़पुरा के गोल्ड लोन घोटाले की सुनवाई अब एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में होगी। क्षेत्राधिकारी पटियाली ने मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में इस मामले से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।
सिढ़पुरा के गोल्ड लोन घोटाले में मुख्य आरोपी बैंक वैल्युअर राहुल देव जिला जेल में बंद हैं। मामले की सुनवाई यहां के न्यायालय में चल रही थी। घोटाले के इसी मामले में बैंक प्रबंधक मेरठ की जेल में बंद हैं। उनके ऊपर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराएं भी लगी हैं। ऐसी स्थिति में पहले से ही बैंक प्रबंधक के मामले की सुनवाई एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में चल रही थी। एक ही मामला होने के कारण दो अलग अलग आरोपियों की सुनवाई अलग अलग न्यायालयों में नहीं चल सकती। ऐसी स्थिति में अब यह मामला मेरठ के न्यायालय में ही चलेगा। पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी। पटियाली के सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि चूंकि एक ही बैंक का एक ही मामला होने के कारण एक ही न्यायालय में सुनवाई होगी। चूंकि भ्रष्टाचार संबंधी धाराएं भी लगी हैं। जिसकी सुनवाई अब मेरठ होगी। उन्होंने बताया कि अभी मुख्य आरोपी राहुल देव यहां की जेल में बंद हैं। मेरठ का न्यायालय आरोपी को मेरठ जेल में शिफ्ट करने का निर्देश दे सकता है।