फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भव्य पंडालों में विराजित किए गणपति बप्पा

भव्य पंडालों में विराजित किए गणपति बप्पा

Thu, 13 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
भव्य पंडालों में विराजित किए गणपति बप्पा
कासगंज में गणेश चतुर्थी महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। प्रतिमाओं की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद पंडालों में विराजित कराया गया। भगवान की मनोहरी छठा को देखकर भक्त भाव विभोर हो गए। सुबह से प्रतिमाओं को लाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गणेश के भजनों के चलते वातावरण भक्ति मय बना रहा। गली जौरा भौरा, सहावर गेट, सोरों गेट सहित दर्जनों स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर रखी गई 10 फीट की प्रतिमा
कासगंज। रेलवे रोड सिद्धेश्वर मंदिर पर सजाए गए गणेश पंडाल में 10 फीट की प्रतिमा को विराजित किया गया है। प्रतिमा का अभिषेक व शृंगार किया गया। भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने भगवान गणेश की पूजा कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पंडित विनय उपाध्याय, रिषभ माहेश्वरी, दीपक पल्तानी, रजत शर्मा, अनुराग माहेश्वरी, उत्कर्ष, हेमंत, लकी, प्रिंस, दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र जादौन, गुल्लन, चीनू, जग्गू, गजेंद्र, विवेक, कांछी, सुशीला, अराधना, सरोज, विनीता, रेखा, रूपाली रहे।
विज्ञापन

बिड़ला धर्मशाला में सजाया गया पंडाल
कासगऊंज। पक्की गली के बाशिंदों ने बिडला कल्याण धर्मशाला में पंडाल सजाया है। भक्ति संगीत पर झूमते नाचते भक्त सिर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर निकले। अजय डांगरा, सत्यनरायन बिड़ला, राजेंद्र बिड़ला, कौशल वार्ष्णेय, अशोक बिड़ला, राकेश बिडला, राहुल वार्ष्णेय, संतोष , सुशील, राहुल बिड़ला, रजत बिडला,अजय भाटिया, दुष्यंत, संदीप उर्फ बेबी, संजय दरक, शोभित, अमित, सोनू ,पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू माधोपुरी मेें विराजित हुए गणेश
न्यू माधोपुरी के बाशिंदो ंने कॉलोनी में पंडाल सजाया है। प्रतिमा को नगर के प्रमुख मागों पर भ्रमण कराने के बाद प्रतिमा को विराजित कराया गया। भक्तों ने जगह जगह आरती उतार कर पूजा अर्चना की। सभासद अमित वर्मा, लल्ला डिश, सन्नी, रामू रहे।

प्रभुपार्क मंदिर पर हुई पूजा अर्चना
प्रभुपार्क स्थित भगवान गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। उनके प्रिय ब्यंजन लड्डू का भोग लगाकर मनौती मांगी। देवेद्र झंवर, पदम अग्रवाल, अरंविंद अग्रवाल, सुनहरी लाल गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, आलोक अग्रवाल, शशि गर्ग ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed