{"_id":"5b7da94442c792466d281fcb","slug":"81534961988-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौत
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलीपुर खेड़ा/भोगांव। छाछा तिराहा के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार पिता पुत्र तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं उसके पिता और भाई घायल हो गए।
मृतक जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पहरइया निवासी नरेश राजपूत का 17 वर्षीय पुत्र अखिलेश इंटर पास करने के बाद बीएससी कर रहा था।
बुधवार को वह पिता नरेश के साथ मैनपुरी स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे 12 वर्षीय भाई अभिषेक को लेने आया था। दोपहर करीब एक बजे तीनों बाइक पर बैठकर वापस अलीगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र में बाइक जब छाछा तिराहा के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे मेें अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता नरेश व भाई अभिषेक घायल हो गए।
जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।