फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मृतक बच्चों के परिवार को मिलेगा 12 लाख का मुआवजा

मृतक बच्चों के परिवार को मिलेगा 12 लाख का मुआवजा

Fri, 27 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चों के परिवार को मिलेगा 12 लाख का मुआवजा
कासगंज। सहावर के सुजानपुर में हुए हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने जिला चिकित्सालय और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को 12 लाख की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए नकद आर्थिक सहायता भी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि देवीय आपदा के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक जनहानि के चार लाख के हिसाब से कुल आर्थिक सहायता 12 लाख रुपये की होगी। यह पीड़ित के बैंक खाते में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में सभी घायलों का इलाज कराया जाएगा और नियमानुसार घायलों को भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सहावर तहसील प्रशासन को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

इंदिरा आवास योजना में बनाया था घर
कासगंज। अंगनलाल के जिस घर की दीवार गिरी वह इंदिरा आवास योजना से बनवाया था। 15 साल पहल अंगनलाल ने योजना के तहत मिले रुपये से इसे बनवाया था। इंदिरा आवास बनवाने के लिए मात्र बीस हजार रुपये ही मिले थे। सीमित धनराशि होने के कारण मकान की छत अधिक मजबूत नहीं बन सकी थी। यही कारण रहा कि 15 साल बाद गाटर से बनी छत गिर गई और उसमें दबकर अंगनलाल के तीन बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed