फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बारिश ने मचाई तबाही, 20 से ज्यादा मकान गिरे

बारिश ने मचाई तबाही, 20 से ज्यादा मकान गिरे

Fri, 27 Jul 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने मचाई तबाही, 20 से ज्यादा मकान गिरे
डैमो
मथुरा। तीन दिनों से हो रही बरसात ने मथुरा में तबाही मचा दी। 20 से ज्यादा मकान ढह गए, पुराने पेड़ गिर गए। बिजली के पोल टूट गए। सैकड़ों दुकान और घरों में पानी घुसने से बड़ा नुकसान माना जा रहा है। लोगों ने बताया कि ऐसी बरसात तो उन्होंने आज तक नहीं देखी। जिन इलाकों में कभी पानी नहीं भरता था इस बार वहां भी छह-छह फुट तक पानी था।
विज्ञापन


बुधवार से शुरू हुई बरसात शुक्रवार को भी सारा दिन होती रही। आलम यह था कि शहर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं था जो पानी में न घिरा हो। हालात ऐसे हो गए कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। जो जहां था वहीं फंस गया। मथुरा के शीतलाघाटी में मकान गिरा, दरेसी रोड पर इस्लामिया इंटर कालेज की दीवार गिर गई। कचहरी के गेट नंबर चार पर पेड़ गिरने से दीवार गिर गई। गोवर्धन के भवनपुरा और सकरवा में मकान गिर गया। राया, फरह, नौहझील, चौमुहां, वृंदावन में भी पुराने मकान गिर गए। बरसात में गिरे मकानों की संख्या बीस से ज्यादा बताई जा रही है। जिले भर में बिजली के पोल उखड़ गए हैं।
विज्ञापन


दिन भर डूबी रही यह कालोनियां

चंदनवन, चंद्रपुरी, ब्रजनगर, द्वारिकापुरी, बल्देवपुरी एक्सटेंशन, बल्देवपुरी, माधवपुरी, शक्ति नगर, दीप नगर, कृष्णा विहार, गांधीनगर, आनंद लोक, जमुना नगर, हनुमान नगर, मोतीकुंज, लक्ष्मणनगर, नटवरनगर, रेलवे कालोनी, तेज नगर, मोहनबाग, जमुना विहार, सुभाष नगर,सरस्वती विहार, चंदा नगर, जनकपुरी, हंस नगर कालोनी, मंशापुरी, अग्रसेन नगर, जमुना विहार, प्रकाश नगर और नवनीत नगर में तो घरों में पानी घुस गया था। सारा दिन पानी भरा रहा। लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों में घुसा पानी, भारी नुकसान

भारी बरसात से बाजार भी डूब गए। दुकानों में पानी घुस जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। चौक बाजार, डोरी बाजार, घिया मंडी, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, आगरा रोड, होलीगेट और आर्य समाज रोड पर दुकानों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed