{"_id":"5b50d5174f1c1b4f748b5be0","slug":"81532024087-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता के घर से लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेता के घर से लाखों के आभूषण चोरी
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र की आवास विकास कालोनी सुहागनगर सेक्टर एक निवासी दवा विक्रेता के घर से लाखों के नकदी-जेवर और सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है।
सुहागनगर सेक्टर एक नलकूप के पास निवासी प्रमोद यादव नई बस्ती में बीके मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान का संचालन करते हैं। चोर खिड़की के सहारे ही मकान में प्रवेश कर गए। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे उसकी बाहर से कुंडी बंद कर दी। चोर मकान के अंदर रखी करीब दो लाख रुपया की नकदी, सोने के जेवर और दो किलोग्राम चांदी के साथ एक मोबाइल फोन ले गए।
चोरी की घटना की जानकारी सुबह हो सकी जब कमरे की कुंडी बंद दिखाई दी। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम के साथ ही एसएचओ लोकेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करेंगे। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए लेकिन वो खराब थे।
विज्ञापन
परिजनों को अचेत कर लाखों के जेवर-नकदी पार
शिकोहाबाद। स्वामी नगर में एक घर में चोरों ने परिवारीजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। स्वामी नगर निवासी अमरजीत परचून की दुकान करते हैं। बुधवार रात अमरजीत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर सो रहे थे। पुत्र वीरेंद्र और उसकी पत्नी सुमन छत पर बने कमरे में सो रही थी। देर रात करीब ढाई बजे चोर घर में घुसे और परिजनों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया। इसके बाद चोर नीचे कमरे के ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।