फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला अस्पताल की बर्न यूनिट बनी कबाड़खाना

जिला अस्पताल की बर्न यूनिट बनी कबाड़खाना

Tue, 26 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बर्न यूनिट बनी कबाड़खाना
मथुरा। महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में बर्न यूनिट कबाड़खाना बन गई है। यूनिट के पर्सनल वार्ड में कबाड़ा भर दिया गया है। यहां उपचार का न कोई प्रबंध है, न स्टाफ की तैनाती। स्टाफ रूम पर ताला जड़ा है। 30 से 40 प्रतिशत जला होने पर मरीज को तत्काल आगरा रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में जले हुए मरीजों के उपचार के लिए कुछ साल पहले ही बर्न यूनिट का निर्माण किया गया था। इस यूनिट में कई वार्ड बनाए गए। इसमें अधिक गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अलग भर्ती करने की भी व्यवस्था की गई। यहां तक कि स्टाफ के लिए भी अतिरिक्त कक्ष तैयार किया गया, लेकिन ये सभी व्यवस्थाएं सिर्फ भवन निर्माण तक ही सीमित होकर रह गईं।
विज्ञापन


आमतौर पर यहां 5 से 6 मरीज भर्ती रहते हैं, लेकिन इनके उपचार के लिए स्टाफ की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टाफ रूम पर ताला लगा हुआ है। गंभीर मरीजों को यहां से रेफर करने में तत्पर रहते हैं। चिकित्सक यदाकदा ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस मिली न स्ट्रेचर

बैरागपुरा में घर की छत से गिरे असगर को उपचार के लिए जिला अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी। जिला अस्पताल पहुंचा तो यहां स्ट्रेचर नहीं मिला। ऐसे में घर से टेंपो द्वारा जिला अस्पताल पहुंचे असगर को यहां स्ट्रेचर नहीं मिला तो बेटा ही उसे गोदी में उठाकर चिकित्सक तक ले गया।



बर्न यूनिट में अलग से स्टाफ नहीं है। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड का स्टाफ ही बर्न यूनिट में काम करता है। कई बार शासन को अतिरिक्त स्टाफ की डिमांड का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन कोई स्टाफ नहीं मिल सका है।
- डॉ. वीके गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed