फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना में डूबकर दो युवकों की मौत

यमुना में डूबकर दो युवकों की मौत

Wed, 13 Jun 2018 07:57 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
यमुना में डूबकर दो युवकों की मौत
युवकों के डूबने के बाद यमुना किनारे जमी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। यमुना में नहाने गए दो युवकों की पानी में डूब जाने से बुधवार को मौत हो गई। केवट समाज के गोताखोर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकालने में कामयाब हो सके।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस यमुना में डूबे युवकों को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंची, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यमुना में डूबे दोनों युवकों की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 12 बजे लगभग 20 व 21 वर्षीय दो युवक बिहारघाट शृंगारवट पर यमुना में नहा रहे थे। इसी दौरान कुछ दूर चलने पर ही एक युवक का पांव गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। तभी साथी युवक ने डूबते युवक को बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबते हुए युवकों ने शोर मचाया तो यमुना किनारे कुछ दूरी पर खड़े गोताखोर उनकी आवाज सुन यमुना की ओर दौड़ पड़े। जब तक गोताखोर यमुना के गहरे पानी से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करते तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों युवक यमुना में डूब चुके थे।


लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर उनके शव को यमुना से निकाल सके। घटना के प्रत्यक्षदर्शी श्याम शर्मा और वृंदावन बांगर के प्रधान श्याम निषाद ने कहा कि यमुुना किनारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। पिछले एक पखवाड़ा में कई लोगों की यमुना में डूबकर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed