{"_id":"5b06f79e4f1c1bf26e8b4674","slug":"81527183262-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में सात श्रद्धालु डूबे, एक की मौत, 6 बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में सात श्रद्धालु डूबे, एक की मौत, 6 बचाए
Updated Thu, 24 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
गंगा में सात श्रद्धालु डूबे, एक की मौत, 6 बचाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
दशहरा पर गंगास्नान के लिए गए सात श्रद्धालु गंगा में डूबने के हादसे का शिकार हो गए। 6 को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया है। बदायूं पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
गंगा दशहरा के मौके पर गुरुवार को श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे थे। गंगास्नान करते समय अजमेर से आए परिवार का एक युवक गंगासहाय (18)निवासी सूरजपुर नगला काशी अजमेर राजस्थान गंगास्नान करते समय तलहटी के गड्ढे में चला गया। युवक गंगा में डूबने लगा। यह देखकर घाट से गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन वे युवक को नहीं बचा पाए। युवक की काफी देर तक तलाश होती रही। गोताखोरों ने गंगासहाय का शव काफी देर बाद बरामद किया। बदायूं पुलिस मौके पर मौजूद थी वहीं राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद थे। तुरंत ही युवक का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य श्रद्धालु भी गंगा में डूबने के हादसे का शिकार हुए जिन्हेें गोताखोरों ने बचा लिया। जितेंद्र (18)निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुर जिला बदायूं भी गंगास्नान को पहुंचा। यह युवक गंगा में डूबने लगा, लेकिन गोताखोरों ने इसे बचा लिया। वहीं निधौलीकला एटा के राजेश (40), अभिषेक (18), आदित्य (12)निवासी नगला बैन थाना बिल्सी जिला बदायूं को भी बचा लिया।
नहर में स्नान करते किशोर डूबा, मौत
गंजडुंडवारा में ग्राम गढ़का निवासी एक किशोर नहर में स्नान करते समय डूब गया। उसका शव पास के ही दूसरे गांव में मिला। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव निवासी शकील का 17 वर्षीय पुत्र अदनान गर्मी से राहत पाने के लिए बुधवार देर शाम नहाने के लिए नहर पर गया। नहाते समय वह डूब गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अदनान की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। ग्राम जैधर में नहर पर बने पुल के समीप उसका शव बहता हुआ पहुंच गया। उसका जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया।