{"_id":"5b05a7344f1c1bf36b8b564b","slug":"81527097140-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी
Updated Wed, 23 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव सडेरा एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख ठग लिए गए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को धमकी भी दी। इसकी रिपोर्ट युवक ने थाना अलीगंज में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सदेरा निवासी रुपेंद्र पुत्र धर्मवीर से राजू पुत्र हरकेश निवासी कांगरौल आगरा सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी। साथ ही नौकरी लगवाने के लिए उसने रुपेंद्र से ढाई लाख रुपये ले लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये लौटाने के लिए उससे कहा। इस पर आरोपी आज कल की कह उसे चलता करता रहा।
बाद में जब पीड़ित ने लगातार उससे रुपयों की मांग की तो आरोपी और उसके दोस्त संजय एवं आजाद ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने थाना अलीगंज तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।