फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 निष्क्रिय आशाओं पर गिरी गाज, सेवायें होंगी समाप्त

19 निष्क्रिय आशाओं पर गिरी गाज, सेवायें होंगी समाप्त

Sat, 28 Apr 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
19 निष्क्रिय आशाओं पर गिरी गाज, सेवायें होंगी समाप्त
19 निष्क्रिय आशाओं पर गिरी गाज, सेवायें होंगी समाप्त - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दवाओं व रक्त की उपलब्धता सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को संपन्न कराने में निष्क्रिय रहीं चयनित 19 आशाओं की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। जिन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रगति कम है, उनमें सुधार लाएं। 19 निष्क्रिय आशाओं की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उनके स्थान पर ग्राम सभा की खुली बैठकों में नई आशाओं का चयन करें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों के ब्लड की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। एंटी रैबीज वेक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें। विकास खंड सोरों व अमांपुर में कम प्रसव होने तथा कासगंज व सहावर में आशा वर्कर्स का कम भुगतान होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। समन्वयक मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की इकाई बिड़ला हास्पिटल तथा ग्राम पवसरा में संचालित है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की पोर्टल पर सभी विकास खंडों से नियमित फीडिंग की जाए। बैठक में सीएमओ डा. रंगजी द्विवेदी, एसीएमओ डा. नरेंद्र, डा. एसपी सिंह, डा. वीके राजपूत, डिप्टी सीएमओ, बीएसए, डीसीपीएम केपी सिंह, डीपीओ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed