फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हाइवे के किनारे होगी हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना

हाइवे के किनारे होगी हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना

Mon, 26 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हाइवे के किनारे होगी हस्तशिल्प ग्राम की  स्थापना
जैसलमेर की रली - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद। उद्योग विभाग की पहल रंग लाई तो जिले में हाइवे के किनारे जल्द ही हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना होगी। उद्योग विभाग ने एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत हस्तशिल्प ग्राम विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


योगी सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में काम चल रहा है। फिरोजाबाद जिले से एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत ग्लास बेयर एवं ग्लास बैंगिल का चयन हुआ है। शासन ने उद्योग विभाग से सूचना मांगी गई थी कि ग्लास बेयर और ग्लास बैंगिल के काम में कितने श्रमिक कार्यरत हैं। उनकी क्या समस्याएं हैं। उद्योग को बढ़ावा देने और उसे बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


अब जिले में औद्योगिक विकास के लिए उद्योग विभाग ने कार्य योजना बनाकर भेजी है। प्रस्ताव में हाइवे के पास हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना करने की योजना भी शामिल है। उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि औद्योगिक विकास के लिए जिले में हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना का प्रस्ताव भेजा है। इसमें वेयर हाउस बनाने, वर्कशेड स्थापित करने का प्रस्ताव है। ताकि देश-विदेश के क्रेताओं को बेहतर रूप से कांच के आइटम का डिस्पले किया जा सके। इसमें ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव शामिल है। ताकि हस्तशिल्पियों के हुनर को और निखारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र निर्यात अवस्थपना योजना के तहत कांच उद्योग को बढ़ावा देने और नई तकनीक लगाने के लिए उद्यमियों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा है। ताकि वे नई तकनीक का उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय मानक के रूप उत्पाद तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed