फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Mon, 26 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र में बेटी के घर गई महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल को उपचार को जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं थाना नारखी में सड़क पार कर रहे वृद्घ की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसों में दो लोगों की मौत से परिवारो में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के गांव नगला दूधाराम निवासी सावनश्री (60) पत्नी जयपाल सिंह की पुत्री थाना जसराना क्षेत्र के गांव बनवारा निवासी पुष्पादेवी पत्नी कश्मीर सिंह की डेढ़ माह पूर्व मौत हो गई थी। बेटी की मौत के कारण सावनश्री वहां गई थी। रविवार शाम शौच के लिए जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को परिजन उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इधर दूसरा हादसा थाना नारखी के गांव सिकंदरपुर कोटला के समीप एमएस कोल्ड स्टोरेज के पास रविवार शाम हुआ। नगला गड़रिया निवासी लोचन सिंह (70) पुत्र छोटेलाल कोल्ड स्टोरेज के समीप काम ही कर रहा था कि बाइक सवार ने वृद्घ को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वृद्घ की मौत से परिवार में होली का पर्व फीका पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed