{"_id":"5a9059154f1c1ba5268bbdc4","slug":"81519409429-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर युवतियों ने उड़ाए तीस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के अंदर युवतियों ने उड़ाए तीस हजार रुपये
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शुक्रवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक में दो युवतियों ने एक ग्राहक का थैला काट कर उसमें रखे तीस हजार रुपये उड़ा दिए। जानकारी होते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ ग्राहकों ने युवतियों का पीछा किया, लेकिन तब तक युवतियां रफूचक्कर हो चुकीं थीं।
गांव फतेहपुर माढ़ई निवासी हाकिम सिंह ने एसबीआई शाखा में बचत खाते से 38 हजार रुपये निकाल कर सौ रुपये की तीन गड्डियां और दो हजार के चार नोट थैले में रख लिए। एक गड्डी में निकले चार फटे नोट बदलते समय उन्होंने थैला कांख में दबा लिया। जब वे खिड़की पर फटे नोट बदल रहे थे, तभी तो युवतियां आईं और हाकिम सिंह को धक्का देने लगीं।
धक्कामुक्की में दूसरी युवती ने ब्लेड से थैला काट कर 30 हजार रुपये पार कर दिए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तीनों युवतियां रफूचक्कर हो गईं। हाकिम सिंह ने घटना के बाद शोर मचा कर युवतियों की तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वासुदेव मई निवासी दीवान सिंह ने अपनी बेटी रेनू की शादी वर्ष 2016 में अलमपुर दिवियापुर औरैया के साथ की थी। सामर्थ के अनुसार दहेज भी दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की खातिर उत्पीड़न करने लगे। कई बार जान से मारने का प्रयास किया। तंग आकर पीड़िता मायके आ गई। पुलिस ने विवाहिता के ससुर रामनरायन, सास जानकी, जेठ जगदीश और चंद्रशेखर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नौसेहरा निवासी राजन पुत्र उमेश चंद्र की हलवाई की दुकान है। जबकि बहादुर पुत्र रामलाल शादी समारोह में ठेकेदारी करता है। विगत सीजन में उसे दस दिन काम पर ले गया था। जिससे उसके चार हजार रुपये मजदूरी बनी। जब उसने मजदूरी मांगी तो पहले बहादुर टहलाता रहा। शुक्रवार को जब राजन रुपये मांगने गया तो आरोप है कि बहादुर ने अपने लड़के के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इसके चलते राजन घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर दी है।