{"_id":"5a8720ec4f1c1b641f8b60e0","slug":"81518805228-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पांच लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पांच लोग नामजद
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के गांव सिकेरिया में मंगलवार को हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने हत्या के बाद शव लटकाने का आरापे लगाया है।
शिकोहाबाद के प्रतापपुर रोड निवासी सुधीर यादव ने अपनी बेटी मोहिता यादव की शादी 31 अक्तबूर को थाना जसराना के गांव सिकेरिया निवासी महेश यादव से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली मोहिता को दहेज में दो लाख रुपए नगद एवं बाईक की मांग कर उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद भी पति नहीं माना।
आरोप है कि 13 फरवरी को पति दिलीप के साथ ससुर महेश यादव, सास प्रागो देवी, देवर अजीत एवं देवरानी शशी देवी ने मिलकर मोहिता से मारपीट के बाद गला दबा कर हत्या कर दी और शव पंखे से लटका कर फरार हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।