{"_id":"5a7b3e504f1c1bf07b8b618c","slug":"81518026320-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला-पुरुष ने दुकान से उड़ाए पचास हजार के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला-पुरुष ने दुकान से उड़ाए पचास हजार के जेवरात
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
jewellery
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के गिरधर प्लाजा मार्केट स्थित बीबी ज्वैलर्स दुकान परग्राहक बनकर आए महिला एवं पुरुष ने 50 हजार रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होते ही स्वर्णकार ने स्टाफ दौड़ा कर ख्रोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस तलाश में जुटी है। पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
थाना रसूलपुर क्षेत्रके मोहल्ला दुर्गानगर निवासी तरुन कुमार अग्रवाल की सदर बाजार स्थित गिरधर प्लाजा मार्केट में बीबी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर दो बजे दुकान पर महिला-पुरुष पहुंचे। दोनो ने सोने के पेंडिल दिखाने की बात कही। दुकानदार तरुन की मानें तो महिला एवं पुरुष ने सोने के पेंडिल देखने के दौरान 50 हजार रुपये कीमत का एक पेंडिल गायब कर दिया।
जानकारी होने पर दुकानदार ने तुरंत स्टाफ को महिला एवं पुरुष को खोजने के लिए दौड़ाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसन ज्वैलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो पूरी वारदात कैद मिली। प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण विनोद कुमार ने कहा तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।