{"_id":"5a774cb44f1c1b87268b82a9","slug":"81517767860-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश और बंटी पर शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश और बंटी पर शिकंजा कसने की तैयारी
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शार्प शूटर रविंद्र उर्फ काली को संरक्षण देने वाले फरार मैरिज होम स्वामी आकाश और बंटी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि 19 फरवरी तक आरोपी कोर्ट में सरेंडर नहीं करते तसे उनके खिलाफ वारंट जारी कराने के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विगत दिनों औद्योगिक क्षेत्र स्थिति जयशिव मैरिज होम में दबिश के दौरान पुलिस ने शार्प शूटर रविंद्र उर्फ काली को गिरफ्तार किया था। पुलिस काली को लेकर उसके साथियों की तलाश में निकली तो भ़ूड़ा नहर पुल के पास बदमाशों से मुठभेड़ होने पर काली के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया था, जबकि दो साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने काली से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था।
इधर दिल्ली पुलिस ने घटना के दूसरे दिन काली के साथी अवधेश उर्फ गब्बर को उसके दिल्ली आवास से दबोच लिया था। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने उत्तम नगर थाना पहुंच कर दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और गब्बर को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट जारी कराया है। पुलिस गब्बर को लेकर आठ फरवरी को कोर्ट में पेश करेगी। गब्बर से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है। विवेचक अशोक कुमार ने कहा पुलिस का ध्यान फरार चल रहे आकाश और बंटी पर है।