फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसों में मथुरा के सिपाही समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में मथुरा के सिपाही समेत तीन की मौत

Sat, 16 Dec 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में मथुरा के सिपाही समेत तीन की मौत
मृत ‌स‌िपाही - फोटो : amar ujala
भोगांव/बिछवां (मैनपुरी)। अलग अलग सड़क हादसों में बिछवां थाने में तैनात एक सिपाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोगांव में ट्रक ने वृद्ध को रौंद दिया। मौत से गुस्साए मृतक परिवारीजनों व ग्रामीणों ने दो घंटा तक जाम लगाकर मार्ग अवरुद्ध रखा। थाना बिछवां क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार कुरावली निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



मथुरा के थाना वृंदावन क्षेत्र के गांव भरतियां निवासी मुरारी सिंह चौहान (42) थाना बिछवां क्षेत्र की हन्नूखेड़ा चौकी पर तैनात था। वह दो माह तक क्यूआरटी ड्यूटी करने के बाद थाने पर वापस लौटा था। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति का शव फर्दपुर मैनपुरी मार्ग सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उक्त सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस को घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुुआ था। पुलिस ने जब शव को देखा तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। शव थाने में तैनात सिपाही मुरारी सिंह का था। पुलिस कर्मियों ने तुरंत ही हादसे की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल के समीप ही सिपाही बाइक भी टूटी हुई पड़ी थी। जानकारी करने पर पता चला कि किसी बडे़ वाहन ने सिपाही को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने के बाद परिवाीरजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मुरारी की हादसे में मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसे में जान गवाने वाला सिपाही 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। मृतक मुरारी सिंह करीब 22 वर्ष तक सेना में नौकरी की। 15 मई को वह पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। 19 अप्रैल को बिछवां थाने में तैनाती मिली थी। शुक्रवार को क्यूआरटी ड्यूटी से वापसी के बाद उसे थाने पर तैनाती मिली थी। सुबह कमरे में साफ सफाई करने के बाद वह शहर खरीददारी करने निकला था।


वहीं थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक ने एक वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने करीब दो घंटा तक मार्ग पर जाम लगाए रखा। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव नगला मुकुंद निवासी 55 वर्षीय लल्लू सिंह शनिवार को किसी काम से बेवर गए थे।

वापस लौटते समय थाना क्षेत्र के गांव नगला पति के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गया। जानकारी होने के बाद घटनास्थल पहुंचे मृतक के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटा तक पुलिस जाम खोलने के लिए समझाती रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों व भीड़ के बीच झड़प भी हुई।


इसी तरह से कुरावली क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी आरिफ उर्फ अरबाज साथी अश्विनी के साथ बाइक से मैनपुरी कोचिंग पढ़ने के लिए आ रहा था। बाइक जब थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी के समीप पहुंची तभी किसी बस ने बाइक को रौंद दिया। इसमें अरबाज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed