फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 दिसंबर को शपथ लेगी शहर की सरकार

12 दिसंबर को शपथ लेगी शहर की सरकार

Fri, 08 Dec 2017 08:25 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
12 दिसंबर को शपथ लेगी शहर की सरकार
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। महानगर की नवनिर्वाचित सरकार 12 दिसंबर को शपथ लेने जा रही है। इसके लिए शासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम महापौर को शपथ कराएंगे, जबकि पालिकाध्यक्ष को एडीएम और नगर पंचायत अध्यक्षों को एसडीएम को शपथ दिलानी है। शपथ ग्रहण का आदेश मिलते ही निकायों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


एक दिसंबर को निकायों के नतीजे आने के बाद गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंडलायुक्त और डीएम को शपथ ग्रहण कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें शपथ ग्रहण की तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रमुख सचिव के आदेशानुसार नगर निगम में महापौर को मंडलायुक्त या फिर डीएम को शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकृत किया गया है। शपथ लेने के बाद महापौर उस दौरान समारोह में मौजूद पार्षदों को शपथ कराएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्षों को शपथ ग्रहण कराने का दायित्व डीएम द्वारा एडीएम और एसडीएम को सौंपना है। जनपद में कोसीकलां नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं। इसमें सदर तहसील में फरह नगर पंचायत, महावन तहसील अंतर्गत बलदेव, गोकुल और महावन नगर पंचायत, गोवर्धन तहसील अंतर्गत गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना, सौंख नगर पंचायत हैं, जबकि छाता तहसील में कोसी नगर पालिका के साथ छाता, नंदगांव, चौमुहां नगर पंचायत तथा मांट तहसील में राया और बलदेव नगर पंचायत है। शपथ ग्रहण संबंधी शासन का आदेश मिलते ही प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई है। खासकर मथुरा नगर निगम में पहले शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed